Bettiah: बारिश से गन्ना फसल लहलहाई, इस साल रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News sugarcane farming rain boost production west champaran

गन्ने की जांच करते विशेषज्ञ

Bettiah News: बेतिया में 1.57 इंच बारिश से गन्ने की फसल को बड़ा फायदा मिला है. खेतों में नमी बढ़ने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है. किसान और मिल प्रबंधन उत्साहित हैं और बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक खेती पर जोर दे रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के बेतिया और आसपास के इलाकों में हुई ताजा बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है. करीब 1.57 इंच बारिश होने से गन्ने की फसल को जबरदस्त फायदा मिला है और खेतों में नई जान आ गई है. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा.

रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है उत्पादन

बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे गन्ने की बढ़वार तेज हो गई है. किसान अब उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार उत्पादन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है. साथ ही यूरिया खाद का छिड़काव और फोलियर स्प्रे करना भी अब आसान हो गया है, जिससे फसल को तेजी से पोषण मिल रहा है.

गन्ने के लिए अमृत समान है यह बारिश

चीनी मिल प्रबंधन भी इस स्थिति से काफी खुश है. मिल की ओर से किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे संतुलित मात्रा में यूरिया का इस्तेमाल करें, ताकि गन्ने में अच्छे कल्ले निकलें और पौधे मजबूत बनें. साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्वों के फोलियर स्प्रे पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता और पैदावार दोनों बेहतर हों. मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह बारिश गन्ने के लिए अमृत के समान है. उन्होंने किसानों को चूषक कीटों से बचाव के लिए नियमित स्प्रे करने और खाली खेतों में गहरी जुताई करने की सलाह दी. 

मौसम ने साथ दिया तो बनेगा रिकॉर्ड

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम इसी तरह साथ देता रहा और किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करते रहे, तो नरकटियागंज क्षेत्र इस साल गन्ना उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना सकता है. वहीं, गन्ना उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भी इस बारिश को किसानों और मिलों दोनों के लिए शुभ संकेत बताया है.

नरकटियागंज से सतिश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bettiah news:विद्यालय में तालाबंदी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन