Bettiah: सिकटा में 714 बोतल नेपाली शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News sikta police seized 714 bottles nepali liquor one smuggler arrested

पुलिस ने जब्त किया शराब

Bettiah News: बेतिया के सिकटा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 714 बोतल नेपाली शराब जब्त की है. सैनिक रोड के पास नाकेबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बेतिया के सिकटा थाना क्षेत्र में बलथर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की है और एक तस्कर को दबोचा है.

नाकेबंदी कर पुलिस ने तस्कर को दबोचा

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि सीमा पार से शराब की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाने की तैयारी है. सूचना मिलते ही बलथर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड के सड़कीया टोला के पास नाकेबंदी कर दी. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 714 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई.

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी शिवकुमार यादव के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाली शराब को भारतीय बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था. पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामानों को जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है.

सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Bettiah: बारिश से गन्ना फसल लहलहाई, इस साल रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन