Bettiah: नरकटियागंज में मनचलों की खैर नहीं, स्कूलों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News narkatiaganj shikarpur police security for girls outside schools

लोटस स्कूल के पास तैनात बाइक पुलिस टीम

Bettiah News: नरकटियागंज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शिकारपुर पुलिस ने स्कूलों के बाहर पहरा बढ़ा दिया है. छेड़खानी रोकने के लिए छुट्टी के वक्त पुलिस तैनात रहेगी. तेज रफ्तार बाइकर्स और संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजर है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: शहर में छात्राओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के बाहर असामाजिक तत्वों के बढ़ते जमावड़े को देखते हुए शिकारपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. अब छुट्टी के समय शिक्षण संस्थानों के गेट पर पुलिस बल की नियमित तैनाती रहेगी.

प्रमुख स्कूलों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस की यह विशेष निगरानी लोटस स्कूल, डीएवी स्कूल और मतिसरा स्कूल समेत उन सभी प्रमुख संस्थानों पर केंद्रित है, जहाँ छात्राओं की संख्या अधिक है. छुट्टी के वक्त पुलिस की मौजूदगी से न केवल छात्राओं में सुरक्षा का भाव जगेगा, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी नकेल कसी जाएगी. पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर हर आने-जाने वाले पर नजर रखेगी.

बाइकर्स और साइलेंसर गैंग पर होगी कार्रवाई

शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 112 डायल पुलिस, महिला पुलिस बल और बाइक गश्ती दल को विशेष निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, उन युवकों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो साइलेंसर खोलकर तेज आवाज में बाइक चलाकर माहौल बिगाड़ते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है.

छात्राओं से पुलिस की विशेष अपील

पुलिस प्रशासन ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि यदि कोई भी असामाजिक गतिविधि या छेड़खानी की बात सामने आती है, तो बिना डरे तुरंत स्कूल प्रबंधन या पुलिस को सूचित करें. वहीं, नगर सभापति रीना देवी और उपसभापति पूनम देवी समेत कई महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Bettiah: सिकटा में 714 बोतल नेपाली शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन