Bettiah News: कलश विसर्जन कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, अबीर फेंकने पर हुआ विवाद

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

Bettiah News: कलश विसर्जन कर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया में कलश विसर्जन कर वापस लौट रहे एक युवक पर अज्ञात ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र  के महेशरा पुल के पास का है। घटना के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला? 

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की पहचान सरिसवा बाजार के रहने वाले वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने कहा कि बीते दिन यानी शनिवार की शाम एक युवक कलश विसर्जन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मझौलिया के महेशरा पुल के पास कुछ लोगों ने अबीर फेंकने का विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने वीरेंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू मारने वाले युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।  

चनपटिया विधायक पहुंचे घायल से मिलने

आज यानी रविवार की सुबह चनपटिया से बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह घायल वीरेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र के परिजन से भी मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन