बेतिया: कलेक्ट्रेट नहीं, अब बेतिया प्रखंड कार्यालय में होगा राजद का धरना

Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bettiah News: सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए बेतिया में राजद के प्रस्तावित धरना का स्थल बदल दिया गया है. अब यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर के बजाय बेतिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित होगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bettiah News: महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विधि-व्यवस्था समेत विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा बुधवार को प्रस्तावित धरना अब कलेक्ट्रेट परिसर के बजाय बेतिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगा. अनुमंडल प्रशासन ने सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर धरना स्थल में बदलाव किया है.

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लिया गया निर्णय

अनुमंडल कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 17 जून को मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 के कारण जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ रहने की संभावना है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही जिला मुख्यालय क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 प्रभावी रहने का भी उल्लेख किया गया है.

प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना की मिली अनुमति

अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार द्वारा जारी आदेश में राजद को बेतिया प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना आयोजित करने की अनुमति दी गई है. नगर थाना को कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया है.

कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील

राजद के जिला मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बेतिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा तथा सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन