बेतिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: नरकटियागंज के केसरिया वार्ड-3 में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.मामले में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया वार्ड संख्या-3 में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.घटना बुधवार सुबह की है.मृतका की पहचान सिकंदर मांझी की पत्नी गुलाइची देवी के रूप में हुई है.वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं.

रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी मृतका

परिजनों के अनुसार, गुलाइची देवी ने मंगलवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था.बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई.इसके बाद जब घर के पीछे बांस के रास्ते से खिड़की या झरोखे से अंदर देखा गया, तो वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई थीं.यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

पारिवारिक कलह की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है.बताया जा रहा है कि मृतका का पति सिकंदर मांझी पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करता है.फिलहाल आत्महत्या के सटीक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.शिकारपुर थाना पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन