Bettiah News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 237 बोतल वाइन के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News mainatand-police-seized-237-bottles-nepali-liquor-one-smuggler-arrested

जब्त शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी, साथ में पुलिस अधिकारी

Bettiah News: मैनाटाड़ पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही 237 बोतल नेपाली शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक धंधेबाज गिरफ्तार हुआ, जबकि दो आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के मैनाटाड़ से रंजीत कुमार पटेल की रिपोर्ट

Bettiah News: मैनाटाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही बड़ी खेप की शराब बरामद कर तस्करी के नेटवर्क पर चोट की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 237 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई है. इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे. पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और उसे इलाके में खपाने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और सीमा से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई.

बोरा लेकर आते दिखे संदिग्ध

दरोगा अनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बभनौली गांव और बसंतपुर के समीप नाकेबंदी की. देर शाम कुछ लोग सिर पर बोरा लेकर आते दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीन में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए.

तलाशी में मिली शराब की खेप

पकड़े गए लोगों के पास मौजूद बोरों की तलाशी लेने पर 237 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनगरी निवासी धनीलाल राम के पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत मामला दर्ज कर श्रीकांत कुमार को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया है. वहीं फरार दोनों धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन