बैंगलुरू में दर्दनाक हादसा, बगहा के युवक की क्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 6:10 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनाहा पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी अमर यादव (20 वर्ष) की मौत बैंगलोर में मजदूरी के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

चौतरवा. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनाहा पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी अमर यादव (20 वर्ष) की मौत बैंगलोर में मजदूरी के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि अमर यादव एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था. कार्य के दौरान क्रेन से भारी लोहे की रॉड (रड) उठाई जा रही थी. इसी बीच अचानक रॉड फिसलकर अमर के सिर पर गिर गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के चाचा सह उप सरपंच किशोर यादव ने बताया कि अमर परिवार का इकलौता सहारा था. पिता शंभू यादव के निधन के बाद उसने ही मेहनत-मजदूरी कर अपनी तीनों बहनों की शादी कराई. साथ ही अपना घर बनवाया. करीब 3 वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु हो चुकी थी और उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है. तीन भाइयों में अमर सबसे बड़ा और सबसे जिम्मेदार था. गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों की आंखें नम हो गयी. परिवार पर पहले पिता की मौत और अब बेटे की असामयिक मृत्यु से गहरा संकट छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन