ePaper

पटखौली पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 17 Oct 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पटखौली पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. बीते 15 अक्तूबर को पटखौली बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के पास गश्ती के दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे. गश्ती पदाधिकारी की तत्परता से दो व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार और कन्हैया के रूप में हुई है. दोनों बिहार जिला जमुई अंतर्गत सिकंदर थाना के गोकुला वार्ड नंबर 14 और 15 के निवासी है. जबकि फरार तीसरे आरोपी का नाम संजय कुमार बताया गया है, जो नवादा जिला के सद्भावना का रहने वाला है. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में दोनों आरोपी ने स्वीकार किया कि वे एक एटीएम धोखाधड़ी गिरोह से जुड़े है. उनका तरीका बेहद शातिराना था. वे एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक चिपका देते थे, जिससे ग्राहक का कार्ड मशीन में फंस जाए. फिर एटीएम मशीन पर असली कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर चिपका देते थे. ग्राहक जब मदद के लिए उस नंबर पर कॉल करता था, तो वे खुद को बैंक कर्मी बताकर एटीएम कार्ड नंबर और पिन पूछ लेते थे. इसके बाद कार्ड निकालकर खाते से पैसे निकाल लेते थे. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस तरह की वारदात कई स्थानों पर कर चुके हैं. इस मामले में पटखौली पुलिस ने थाना में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है. बता दें कि इस घटना को लेकर पटखौली थाना में कांड संख्या 253/25 बीएनएस की धारा 303(2), 62, 318(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि तीसरे आरोपी संजय कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने की जनता से सतर्क रहने की अपील इस मामले में जानकारी देते हुए पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा कि आम नागरिकों को एटीएम से पैसे निकालते समय सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि एटीएम धोखाधड़ी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. लेकिन जनता को भी चाहिए कि वे किसी अनजान व्यक्ति से अपना कार्ड या पिन साझा नहीं करें. महत्वपूर्ण सावधानियां एटीएम कार्ड स्लॉट को ध्यान से जांचें. मशीन पर कोई अनजान नंबर या सूचना चिपकी हो तो बैंक से संपर्क करें. कभी भी किसी को अपना एटीएम पिन या ओटीपी नहीं बताएं. संदेह होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन