ePaper

जिले की 1.70 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई रोजगार योजना की राशि

Updated at : 03 Oct 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले की 1.70 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई रोजगार योजना की राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का अंतरण किया.

विज्ञापन

बेतिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का अंतरण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार की प्रारंभिक राशि दी जा रही है. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर से लेकर प्रखंड कार्यालयों, जीविका के सभी संकुल संघों और ग्राम संगठनों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. बेतिया समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में नौतन विधायक नारायण प्रसाद, डीएम धर्मेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीपीआरओ राकेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका आरके निखिल शामिल हुए. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह योजना महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर महिलाओं को अपने उद्यम को विस्तारित करने हेतु 2 लाख रुपये तक की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी. जीविका डीपीएम आरके निखिल ने बताया कि इस योजना की राशि से महिलाएं पहले से ही अपने पसंद के रोजगार की शुरुआत कर रही हैं. कई महिलाओं ने सिलाई मशीनें खरीदकर अपने हुनर को रोजगार में तब्दील किया है. वहीं कुछ ने किराना दुकान, बकरीपालन और मुर्गीपालन जैसे छोटे-छोटे उद्यम शुरू कर दिए हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज जिले की 1.70 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरण कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन