विशिष्ट और नियोजित शिक्षकों के सेवा निरंतरता के साथ प्रोन्नति देने पर बनी सहमति: आफाक
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:11 PM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद आफाक अहमद ने बताया कि बिहार में जारी विधान सभा के चुनावी दौर में शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत जल्द मन माफिक त्योहारी उपहार मिलेगा.
बेतिया. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद आफाक अहमद ने बताया कि बिहार में जारी विधान सभा के चुनावी दौर में शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत जल्द मन माफिक त्योहारी उपहार मिलेगा. इसमें करीब पांच साल से लटकी सामूहिक तबादला की अधूरी प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करते हुए पूर्ण किया जाना शामिल है. शिक्षक प्रतिनिधि विधान पार्षद श्री अहमद ने इसके साथ ही विशिष्ट और नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं को सेवा निरंतरता के साथ काल बद्ध प्रोन्नति देने पर भी सरकार के सहमत हो जाने की जानकारी दी. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार,उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में शिष्टमंडल के साथ हुई अनेक दौर की भेंटवार्ता के हवाले आफाक अहमद ने यह भी बताया कि अब वित्त रहित उच्च और प्लस टू स्तर के शिक्षण संस्थानों के लिए अनुदान की जगह वेतनमान के लिए उनकी जारी वर्षों की लड़ाई सकारात्मक रूप से निर्णायक दौर में पहुंच गई है. एक प्रश्न के उत्तर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद श्री अहमद ने बताया कि महामहिम राज्यपाल के स्तर से जारी विधिवत अधिसूचना के आलोक में आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए बहाल अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक के तुगलकी आदेश से हटा दिए जाने को लेकर भी उन्हें शर्तों के अनुसार अपनाने पर शिक्षा विभाग और सरकार भी सहमत हो गई है. माननीय मुख्यमंत्री समेत उपरोक्त और संबंधित मंत्री तथा अधिकारी गण से हुई सकारात्मक वार्ता के आधार विधान पार्षद आफाक अहमद ने बताया कि दशहरा की छुट्टियों से लेकर विधान सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से पहले ही उपरोक्त सभी मुद्दों पर सरकारी अधिसूचना जारी हो जाने पक्की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










