अस्पताल प्रसव कक्ष में अवैध पैसा उगाही मामले में दो ए ग्रेड परिचारिका पर होगी कार्रवाई: सीएस

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 06 Aug 2025 5:22 PM

विज्ञापन

अस्पताल प्रसव कक्ष में अवैध उगाही के मामले में अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित दो ए ग्रेड परिचारिका पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

बगहा. अस्पताल प्रसव कक्ष में अवैध उगाही के मामले में अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित दो ए ग्रेड परिचारिका पर कार्रवाई होगी. मामले में सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी को निर्देशित किया है. उपाधीक्षक को दिये निर्देश में सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार का कहना है कि पांच अगस्त को जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों ने एमएनसीयू के उद्घाटन समारोह में गये थे.इस दौरान प्रसव वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें पाया गया कि भरपुरवा के राकेश राम की पत्नी छाया देवी से प्रसव के लिए ए ग्रेड परिचारिका लिली कुमारी ने 400 रूपए की अवैध उगाही की शिकायत की गई थी. मामले में ए ग्रेड परिचारिका किरण कुमारी को पूछ-ताछ के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. लेकिन ए ग्रेड नर्स उपस्थित नहीं हुई. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में प्रसव के लिए अवैध उगाही की जाने की सूचना प्राप्त हुई थी.उन्होंने बताया कि अवैध उगाही के कारण अस्पताल में प्रसव की संख्या पहले से काफी कम हो गयी है.उक्त अवैध उगाही के विरूद्ध निर्णायक कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक प्रतीत होता है. ऐसे में उपाधीक्षक को दोनों ए ग्रेड नर्स पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन