पंजाब, दिल्ली व हैदराबाद में मिली जीत पर अभाविप ने मनाया विजय उत्सव

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:08 PM

विज्ञापन

हैदराबाद विश्वविद्यालय में अभाविप को मिली प्रचण्ड जीत के ऊपर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया.

विज्ञापन

बेतिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया इकाई के द्वारा नगर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के परिसर में पहले पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय व फिर हैदराबाद विश्वविद्यालय में अभाविप को मिली प्रचण्ड जीत के ऊपर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया. इस दौरान भारत माता की जय व विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद आदि के नारों से महाविद्यालय परिसर गूंजित हो उठा. विद्यार्थी परिषद बेतिया जिला के संयोजक अभिजीत राय ने बताया की आज देश का जेन-जी विद्यार्थी परिषद के साथ चल रहा है. देश का छात्र युवा विद्यार्थी परिषद के झंडे तले स्वयं के अंदर ज्ञान शील व एकता की भावना को आत्मसात कर रहे हैं. दिल्ली, पंजाब और अब हैदराबाद विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के छात्रों को मिली अभूतपूर्व जीत इस बात का परिणाम है कि अब वो दिन दूर नहीं कि छात्र युवा वामपंथ को परिसरों में वैचारिक रूप से नकार देंगे. प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल झा व नगर मंत्री शैलेश कुशवाहा व सितांशु दिब्याल ने कहा कि अब छात्र बहकावे में आने वाला नहीं है. विद्यार्थी परिषद संस्कृति राष्ट्रवाद पर आधारित शिक्षा की प्रबल पक्षधर रही है. जहां आज विभिन्न छात्र संगठन अपने होने का प्रमाण देने के लिए लड़ रहे हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सम्पूर्ण देश में अटक से कटक व कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत माता को परमवैभव तक ले जाने के पावन स्वप्न को लिए शैक्षणिक संस्थाओं में कार्य कर रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं सहित सभी कर्मचारियों का भी मुंह मीठा कराया. मौके पर सुमंत तिवारी, मधुरंजन नाथ, बाबुल तिवारी, सुभव सिंह,सुमित कुमार, उत्कर्ष मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, विश्वजीत कुमार, अमन शर्मा, सुरभि चौरसिया, अर्चना मिश्र, अनुजा, सलोनी, अंकुज्या आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन