कनीय अभियंता के पद पर अभिषेक साहनी का हुआ चयन

बगहा के पैकवलिया-मर्यादपुर पंचायत के भरवलिया गांव निवासी हीरालाल साहनी के पुत्र अभिषेक साहनी का चयन मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कनीय अभियंता के पद पर हुआ है.
बगहा. बगहा के पैकवलिया-मर्यादपुर पंचायत के भरवलिया गांव निवासी हीरालाल साहनी के पुत्र अभिषेक साहनी का चयन मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कनीय अभियंता के पद पर हुआ है. उनके चयन से बगहा शहर एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है. अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई बगहा से हुई. वर्ष 2016 में मैट्रिक की परीक्षा एवं 2018 में इंटर की परीक्षा बगहा से पास करने के बाद अभिषेक का हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हुआ. वहीं 2021 में सिविल इंजीनियरिंग पास की. उसके बाद उनका चयन बिहार सरकार में बतौर सर्वेवर अमीन के पद पर हुआ है. वर्तमान में अभिषेक कैमूर जिला में पदस्थापित है. अभिषेक के कनीय अभियंता के पद पर चयन से परिवार व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. वहीं अभिषेक ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है. सांप के डसने से बुजुर्ग की हालत गंभीर, जीएमसीएच रेफर
बगहा. नगर के आनंद नगर निवासी उमाशंकर चौधरी (60 वर्ष) को मंगलवार को सांप ने डस लिया. घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के दरवाजे पर टहल रहे थे. सांप के काटते ही बुजुर्ग बेहोश हो गए. परिजनों ने उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया. हालांकि 24 घंटे तक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सांप उमाशंकर चौधरी के पैर में डसा था. प्रारंभिक उपचार के बाद भी जब स्थिति स्थिर नहीं हुई, तो उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि उमाशंकर दरवाजे पर टहल रहे थे, तभी यह घटना घटी. फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




