4320 लीटर विदेशी शराब के साथ लावारिस ट्रक जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 8:48 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

बगहा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला पदाधिकारी बेतिया धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार, मद्यनिषेध विभाग द्वारा बगहा क्षेत्र में विशेष निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब 09:00 बजे उत्पाद निरीक्षक बगहा प्रमोद कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना बगहा की टीम द्वारा धनहा व रतवाल गौतम बुद्ध सेतु धनहां चौक के पास वाहन जांच की जा रही थी .

जांच के दौरान एक लावारिस स्थिति में खड़ा डीसीएम ट्रक (निबंधन संख्या – UP24AT-4683) बरामद हुआ . ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई . ट्रक से अंग्रेजी शराब की 180 एमएल की बोतलों के कुल 500 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें कुल 4320 लीटर विदेशी शराब पाई गई .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन