सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 8:57 PM
नवलपुर थाना क्षेत्र के 24 टोला गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. इसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
योगापट्टी/लौरिया . नवलपुर थाना क्षेत्र के 24 टोला गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. इसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. मृतक की पहचान अशोक कुमार चौबे के 23 वर्षीय पुत्र अतुल चौबे के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, अतुल चौबे बुधवार की शाम लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा-लोरिया मुख्य मार्ग (727) पर स्थित चटकल के पास किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक अतुल चौबे की शादी मात्र दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक छोटा पुत्र भी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और सड़क पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










