ePaper

बैरिया के पखनाहा हाईस्कूल परिसर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Updated at : 23 May 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बैरिया के पखनाहा हाईस्कूल परिसर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल परिसर में डुमरिया निवासी मिठ्ठू कुमार (18) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

बैरिया . थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल परिसर में डुमरिया निवासी मिठ्ठू कुमार (18) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. उसके गले व पेट में चाकू मारी गई है. घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे की है. स्कूल छात्रावास के रात्रि प्रहरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से नशे की कुछ सामग्री बरामद की गई है. मामले में पुलिस ने मिठ्ठू के चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. शुक्रवार को एसपी डॉ शौर्य सुमन भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिये. उन्होंने प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या होने की बात कही है. एसपी ने इस मामले के जल्द खुलासे के निर्देश पुलिस को दिये हैं. इधर, मिठ्ठू की मां रिशीमुनी देवी ने बताया कि उनके बेटे के मोबाइल पर शाम को करीब छह बजे किसी ने फोन किया. उन्होंने मिठ्ठू से पूछा तो उसने बताया कि दोस्त का फोन आया है हम जा रहे हैं मोबाइल दो. लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं दिया. इसके बाद उनका बेटा चला गया. रात करीब नौ बजे गांव के लोगों से सूचना मिली कि उनके बेटे को चाकू मारी गई है. वह स्कूल परिसर में पहुंचीं तो उनका बेटा मरा पड़ा था. वहीं छात्रावास के रात्रि प्रहरी आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने मिठ्ठू को खून से लथपथ देख पुलिस को इसकी सूचना दी. सदर डीएसपी टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया तीन चार दोस्तों में झगड़ा हुआ है. इसमें चाकू से गोंद कर घटना का अंजाम दिया गया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. कोट.. पुलिस को जांच के निर्देश दिये गये हैं. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा. डॉ शौर्य सुमन, एसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन