आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:08 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर-सोहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 सोहरिया निवासी कृष्ण मोहन मांझी (27 वर्ष) की मौत बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी.
वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर-सोहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 सोहरिया निवासी कृष्ण मोहन मांझी (27 वर्ष) की मौत बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी. बताते चलें कि मंगलवार की देर रात से लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश के दौरान आसमानी बिजली लगातार गरजती रही. इसी क्रम में मृतक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने मामा के घर जा रहा था. तभी अचानक से एक आकाशीय बिजली कड़कने के साथ धरती पर गिरी. जिसकी चपेट में आने से कृष्ण मोहन की मौत हो गयी. इस अचानक घटित घटना से घरवालों सहित गांव में हड़कंप मच गया. मृतक अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. परिवार में पत्नी संध्या देवी (25 वर्ष) तथा एक पुत्र ओम प्रकाश (5 वर्ष), पुत्री अनन्या कुमारी (3 वर्ष) और आदित्या कुमारी (2 वर्ष) को रोते बिलखते छोड़ गया है. इधर उसकी पत्नी संध्या अब हमार का होई कह कह कर बेहोश हो रही है. इसकी पुष्टि करते हुए मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि सुबह आसमानी बिजली गिरने से एक युवक कृष्ण मोहन मांझी की मृत्यु हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










