शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, हजारों की हुई क्षति
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Aug 2025 6:19 PM
गुदगुदी पंचायत के चूड़िहरवा गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गयी.
रामनगर. गुदगुदी पंचायत के चूड़िहरवा गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गयी. वहीं उसमें मौजूद सामान, अनाज, नकद रुपये पूरी तरह जल गए. गृहस्वामी के साथ पड़ोसियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास के बाद भी झोपड़ी को जलने से बचाया नहीं जा सका. आग इतनी तेजी से भड़की की पड़ोसियों के तुरंत काबू पाने का प्रयास भी विफल रहा. नतीजा आग से झोपड़ी तुरंत जल गयी. वहां मौजूद स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से गांव में आग फैलने से बच गयी. पीड़ित गृहस्वामी की पहचान उक्त गांव निवासी नुरालम मियां के रूप में हुई है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर ने बताया कि चूड़िहरवा गांव के एक ग्रामीण की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार को करीब 10:30 बजे आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज होने लगी झोपड़ी से कोई सामान नहीं निकल सका. इसकी सूचना सीओ, गोबर्धना थानाध्यक्ष को दिया गया है. ताकि जल्द से जल्द सरकारी लाभ प्राप्त हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










