सिलेंडर ब्लॉस्ट के साथ ही हुआ तेज धमाका, भागने लगे लोग

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 8:46 PM

विज्ञापन

सोमवार की सुबह हुए सिलेंडर ब्लॉस्ट के दौरान अचानक जोरदार धमाके से मझौलिया बाजार दहल उठा.

विज्ञापन

मझौलिया. सोमवार की सुबह हुए सिलेंडर ब्लॉस्ट के दौरान अचानक जोरदार धमाके से मझौलिया बाजार दहल उठा. सुबह करीब आठ बजे होटल में आलू उबालने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग ने ऐसा भयावह रूप धारण किया कि आसपास के होटल, किराना दुकान और घरों की दीवारें तक हिल उठीं. आग की लपटों ने बगल के दो होटल और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. अचानक हुए धमाके से पूरे बाजार में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया. लोग घरों और दुकानों से बाहर भागने लगे. बाजार में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए सारा इलाका धुएं से भर गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया. आग बुझाने के क्रम में एक फायर ब्रिगेड कर्मी के झुलसने की भी खबर है। घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है. लोगों का कहना है कि यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है. बाजार में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाजार में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं. बीते साल ब्लॉस्ट में एक ही हुई थी मौत बता दें कि मझौलिया में ब्लास्ट की यह पहली घटना नहीं है. पिछले वर्ष 12 अप्रैल 2024 को चीनी मिल गेट के समीप खाली टैंकर ब्लास्ट होने से पूरे बाजार में तेज धमाका हुआ था और घटनास्थल पर ही हरिपकड़ी निवासी किशोरी मुखिया की मौत हो गई थी. इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सुधि नहीं ली. नतीजा इस दूसरी घटना ने लोगों की जान को सांसत में डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन