धान की सोहनी कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Aug 2025 9:19 PM

विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना जंगल से निकलकर एक बाघ ने धान की सोहनी कर रहे किसान को मार डाला.

विज्ञापन

रामनगर (पचं). वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना जंगल से निकलकर एक बाघ ने धान की सोहनी कर रहे किसान को मार डाला. घटना सोमवार को सुबह करीब दस बजे रामनगर की मंचगवा पंचायत के खैरहनी गांव में घटी. आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर हो-हल्ला करते पहुंचे, तो घसीट कर ले जा रहे किसान के शव को छोड़ बाघ जंगल में चल गया. पुजारी मथुरा महतो (65) खैरहनी गांव के रहनेवाले थे. बताया जा रहा है िक किसान के शव को बरामद करने घटनास्थल पर पहुंचे एक वनकर्मी पर भी बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया. वन विभाग और गोबर्धना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घायल वनकर्मी विजय उरांव को जख्मी हालत में पीएचसी रामनगर लाया गया. वहां चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि वनकर्मी की स्थिति सामान्य है. मथुरा के बड़े भाई हरि महतो ने बताया कि उनके छोटे भाई धान के खेत में सोहनी के लिए गए थे. उनका खेत जंगल के किनारे है. अचानक गोबर्धना जंगल से बाहर निकले बाघ ने उनपर हमला कर मौके पर ही मार डाला. घटना के बाद उनकी पत्नी कांति देवी और दो बेटे वार्ड नंबर छह के पार्षद नरेंद्र महतो और घनश्याम महतो समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन