पश्चिम चंपारण की 93 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 8:58 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पश्चिम चंपारण जिले की 93,000 महिलाओं के खातों में सोमवार को डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई.

विज्ञापन

बेतिया. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पश्चिम चंपारण जिले की 93,000 महिलाओं के खातों में सोमवार को डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई. कुल 93करोड़ की यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुई. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यभर की 21 लाख महिलाओं को 2100 करोड़ की राशि हस्तांतरित करने का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया. जिले में यह कार्यक्रम जिला समाहरणालय सहित 57 जीविका महिला संकुल संघ और 2700 ग्राम संगठनों में आयोजित हुआ. समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थीं. डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है. कई महिलाओं ने राशि से सिलाई, कढ़ाई, पशुपालन और दुकान जैसे रोजगार शुरू किए हैं. डीपीएम आर.के. निखिल ने बताया कि जिले में अब तक 5.4 लाख महिलाओं को यह लाभ दिया जा चुका है और आगे उन्हें व्यवसाय विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन