टिकट कैंसिल कराने गए युवक के खाते से उड़ाए 85 हजार, एफआइआर

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Aug 2025 6:48 PM

विज्ञापन

मोबाइल से रेल टिकट कैंसिल कर रहे युवक के खाते से लगभग 85 हजार रुपए उड़ा लेने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. मोबाइल से रेल टिकट कैंसिल कर रहे युवक के खाते से लगभग 85 हजार रुपए उड़ा लेने का मामला सामने आया है. मामले में मलदहिया गांव निवासी अमित कुमार वर्णवाल ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआइआर में उसने बताया है कि वह घटना के दिन आईआरसीटीसी से टिकट कैंसिल कर रहा था. वेबसाइट प्रॉब्लम के कारण टिकट कैंसिल नहीं हो रहा था तो उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला. उंक्त नंबर पर बात करने पर बताया गया कि आपका पासवर्ड रिसेट कर दिया गया है और आपका टिकट कैंसिल कर दिया गया है. जबकि उसका टिकट कैंसिल नहीं किया गया था. टिकट कैंसिल नहीं होने पर उसे एक कस्टमर स्पोर्ट एप्लिकेशन ओपन करने को कहा गया.एप्लिकेशन ओपन करते ही उसका मोबाइल हैक कर उसके फोन पे से खाते से 84998 रुपए उड़ा लिए गए.उसके रुपए तीन खातों में भेजे गए हैं.थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन