बगहा पुलिस ने वाहन जांच में 62 हजार का लगाया जुर्माना, आठ अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Aug 2025 9:17 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न जगहों से किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न जगहों से किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 28 वारंटों का भी निष्पादन किया है. वहीं पुलिस जिले में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाने की पुलिस ने कुल 456 वाहनों की जांच के उपरांत 62 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अवैध शराब मामले में दो लोग को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक कुर्की मामले का भी निष्पादन किया है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे इसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वही शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. ताकि तस्कर व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










