1945 ने भरे बंध पत्र, 4679 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 8:56 PM

विज्ञापन

नरकटियागंज में विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके प्रशासन की ओर से दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नरकटियागंज में विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके प्रशासन की ओर से दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है. चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन पर नियंत्रण रखने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सघन अभियान चलाया है. अनुमंडल दंडाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन अवधि में धारा-126 एवं 135 बीएनएसएस से संबंधित मामलों में अब तक 4679 के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 1945 व्यक्तियों ने अंतरिम बंधपत्र दाखिल किया है. श्री गुप्ता ने बताया कि इन कार्रवाइयों में कुल 256 आवेदन व वाद प्राप्त हुए, जिनमें 15 थानों से रिपोर्ट प्राप्त हुई है. सबसे अधिक कार्रवाई शिकारपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां 1009 नोटिस जारी किए गए हैं. इसके बाद साठी (605), लौरिया (358), सिकटा (359) और पुरुषोत्तमपुर (416) सहोदरा में 103, मानपुर में 86, मटियरिया में 208, मैनाटाड़ में 290, बलथर में 190, पुरूषोत्तमपुर में 416, भंगहा में 241, गोपालपुर में 168, कंगली में 132 के विरूद्ध नोटिस निर्गत की गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस क्रम में सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण, अनाधिकृत जुलूस या मतदान से जुड़ी अनुचित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करें. एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे शांतिपूर्वक मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन