पॉक्सो, एससी-एसटी समेत 34 वारंटों का हुआ निष्पादन

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Aug 2025 6:07 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने पॉक्सो, एससी-एसटी समेत विभिन्न वादों में कुल 34 मामले का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत दिन विभिन्न थानों की पुलिस ने पॉक्सो, एससी-एसटी समेत विभिन्न वादों में कुल 34 मामले का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने विभिन्न कांडों में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की है. पुलिस जिला में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 543 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही पुलिस ने पॉक्सो तथा एससी-एसटी मामले में एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब मामले में तीन को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सघन जांच के क्रम में 4.965 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस जिला में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे इसको लेकर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. ताकि शराब व तस्करों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन