नगर थाना पुलिस ने कार सहित 223 लीटर अंग्रेजी शराब किया जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 8:59 PM

विज्ञापन

नगर थाना पुलिस को सोमवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

बगहा. नगर थाना पुलिस को सोमवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर गंडक घाट पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की गई है . पुलिस ने इस दौरान एक टाटा कार को भी बरामद किया है, जिसमें शराब लदी हुई थी. नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर गंडक नदी के उस पार से नाव के माध्यम से अंग्रेजी शराब उतारकर उसे दीनदयाल नगर घाट पर टाटा कार में लोड कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष ने तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन कर मौके पर कार्रवाई की. जैसे ही पुलिस की टीम घाट पर पहुंची, वहां मौजूद शराब तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने जब वहां खड़ी टाटा कार (निबंधन संख्या: BR 05 BN 5647) की तलाशी ली तो उसमें 223 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सभी अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही जब्त कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी . अज्ञात वाहन और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा मोड़ के पास सोमवार की शाम एक अज्ञात वाहन और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 12 वर्षीय बालक रिजवान, पिता सैफ अंसारी, गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि रिजवान अपने परिजन के साथ किसी कार्य से जा रहा था. तभी दौनाहा मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ. माला कुमारी ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है वहीं ई रिक्शा को जब्त कर थाने लाया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए. ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन