उत्पाद विभाग ने 2214 लीटर अंग्रेजी शराब किया जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 Aug 2025 6:03 PM

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

बगहा. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है. इस बाबत मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि गठित टीम दिनांक शनिवार की सुबह में बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली बांसी चेकपोस्ट के पास धनहा पुल पर वाहन जांच कर रही थी. इसी क्रम में एक छह चक्का डीसीएम ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 13 बीटी 2397 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया. जिस पर वाहन चालक द्वारा गाड़ी रोक दी. वहीं वाहन चालक से नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकीमपुर शिवारी गौतम बुद्ध नगर निवासी वीरेंद्र सिंह बताया. वहीं वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में बने गुप्त तहखाने से 250 कार्टून में 2214 लीटर रॉयल ग्रीन नामक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. चालक द्वारा बताया गया कि शराब को उत्तर प्रदेश से लेकर बेतिया लाना था. जहां से कोई अन्य चालक लेकर आगे जाता. जिसका नाम व पता मुझे नहीं मालूम है. अधीक्षक ने बताया कि बरामदगी के आधार पर अवैध शराब के साथ ट्रक को जब्त किया गया है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. छापेमारी टीम का नेतृत्व मद्य निषेध निरीक्षक प्रमोद कुमार कर रहे थे. साथ में सैप एवं होमगार्ड जवान भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन