रेणु, उमाकांत, रणकौशल, संतोष, राजन, खुर्शीद, दिनेश व माया रानी समेत 13 ने खरीदे पर्चे, नामांकन शून्य

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 8:41 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण की चुनावी प्रक्रिया के दौरान नामांकन दाखिला करने के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन दाखिल करने का खाता नहीं खुला.

विज्ञापन

बेतिया/नरकटियागंज. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण की चुनावी प्रक्रिया के दौरान नामांकन दाखिला करने के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन दाखिल करने का खाता नहीं खुला. हालांकि बेतिया में भाजपा प्रत्याशी के रुप में रेणु देवी, राजद उम्मीदवार के रूप में रणकौशल प्रताप सिंह, लौरिया से को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष गुप्ता, चनपटिया से विधायक उमाकांत सिंह, नरकटियागंज से राजन तिवारी, किन्नर माया रानी, सिकटा से पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, बगहा से दिनेश अग्रवाल समेत 13 ने पर्चे खरीदे. कलेक्ट्रेट समेत बेतिया अनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंज व बगहा एसडीएम कार्यालय में दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रत्याशियों के आने का इंतजार पूरे दिन रिटर्निंग अफसर से लेकर चुनाव में लगे अधिकारी करते रहे. कलेक्ट्रेट में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही इंट्री मिल रही थी. नामांकन के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क के पास पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के थानों के फरार अपराधियों की सूची के साथ मुस्तैद रहे. चुनाव में कोई फरार अपराधी अपना नामांकन ना कर ले इसको लेकर प्रशासन गंभीर है.नामांकन के लिए बनाये गये सभी कोषांग सक्रिय दिखे. नरकटियागंज और सिकटा विधानसभा क्षेत्र में भी एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया.सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता और सिकटा के आरओ सह डीसीएलआर कुमार चन्द्रशेखरन अपने-अपने कार्यालयों में कर्मियों के साथ प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नरकटियागंज में दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ, हालांकि दो लोगों ने नाजीर रसीद कटाई है. वहीं, सिकटा के आरओ कुमार चन्द्रशेखरन ने बताया कि वहां भी दूसरे दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि अब तक कुल दो नाजीर रसीदें कट चुकी हैं. इस दौरान एआरओ सूरज कुमार सिंह, अजीत कुमार रौशन कर्मी वीरेंद्र सिंह, शिशु मिश्र, अशोक कुमार, गोविंद शर्मा प्रकाश कुमार ,लालबाबू केसरी, भोला गुप्ता, सुजीत चौधरी, कुमार वतन, राजीव रंजन, हेल्प डेस्क पर रत्न प्रवीण, शत्रुघ्न यादव हर्ष नारायण गुरो आदि मौजूद रहे. ———————– इन्होंने खरीदा एनआर चनपटिया: विधायक उमाकांत सिंह लौरिया: को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता बगहा विधानसभा: दिनेश अग्रवाल, शिव कुमार चौधरी नरकटियागंज: राजन तिवारी, किन्नर माया रानी सिकटा: खुर्शीद अहमद, उत्कर्ष वर्मा वाल्मीकिनगर: एक बेतिया: भाजपा के रेणु देवी, राष्ट्रीय सुधार पार्टी से सतीश कुमार, गोरक्षा सेना से संजय कुमार मिश्रा, राजद से रणकौशल प्रताप सिंह नौतन व रामनगर: शून्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन