भसुरारी में सीएसपी संचालक से हथियार के बल 1.80 लाख की लूट

नरकटियागंज-बलथर मुख्य मार्ग में भसुरारी गांव के समीप हथियार बंद अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम सीएसपी संचालक से 1.80 लाख रुपए की लूट कर ली है.
नरकटियागंज . नरकटियागंज-बलथर मुख्य मार्ग में भसुरारी गांव के समीप हथियार बंद अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम सीएसपी संचालक से 1.80 लाख रुपए की लूट कर ली है. घटना उस वक्त घटी जब सीएसपी संचालक और साठी थाना के भेड़िहरवा गांव निवासी संदीप पासवान रुपये निकासी कर देर शाम कई जगहों पर रूकते हुए घर जा रहा था. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सीएसपी संचालक भेडिहरवा गांव निवासी संदीप पासवान से लूट की घटना घटी है. वह यूनियन बैंक से रुपए की निकासी कर घर लौट रहा था. भसुरारी गांव के समीप बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने उसकी बाइक रोककर घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बलथर की ओर भाग निकले. पूछताछ में सीएसपी संचालक ने खुलासा किया है कि वह यूनियन बैंक से 1.80 लाख रुपए की निकासी की थी. रुपए की निकासी के बाद वह ब्लॉक गया और सतवरिया गांव के किसी दोस्त के घर गया था. उसके बाद वह घर लौट रहा था. भसुरारी गांव के समीप उससे अपराधियों ने हथियार दिखाकर रुपए छीन कर फरार हो गए. बाद में वह साठी थाना गया और घटना की जानकारी दी. किन्तु घटनास्थल शिकारपुर थाना क्षेत्र में था. साठी थानाध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी दी गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवक की निशानदेही पर बलथर रोड में छापेमारी की गई. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि थानाध्यक्ष ने हिरासत में लिए गए युवक के नाम के खुलासे से परहेज करते हुए बताया कि शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलवक्त हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




