ePaper

खोदावंदपुर के युवक की बेंगलुरु में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

Updated at : 28 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
खोदावंदपुर के युवक की बेंगलुरु में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

खोदावंदपुर के मजदूर युवक की बेंगलुरु में संदेहास्पद मौत हो गयी.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर के मजदूर युवक की बेंगलुरु में संदेहास्पद मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक फफौत पंचायत के तारा गांव स्थित वार्ड सात निवासी जगदेव महतो का 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र विकास कुमार है. रविवार को बेगलुरु से मृतक का शव खोदावंदपुर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया.मिली जानकारी के अनुसार विकास विगत एक साल से बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था. अत्यंत गरीब परिवार से जुड़ा विकास अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह बेंगलुरु के मारथली थाना में रहता था, जहां 25 सितंबर को अचानक उसकी मौत हो गयी. मारथली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही मृतक की मां मुन्नी देवी व बहनों प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी एवं अन्नू कुमारी की चितकार से पूरा मुहल्ला गमगीन हो गया. मृतक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन