बाइक मिस्त्री मौत मामले में मृतक की पत्नी ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी
Updated at : 03 Mar 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

हसनपुर बागर के बाइक मिस्त्री मो नसीम के शव बरामदगी के संबंध में मृतक की पत्नी अमीना खातून ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर लाश गेहूं के खेत में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
नावकोठी.
हसनपुर बागर के बाइक मिस्त्री मो नसीम के शव बरामदगी के संबंध में मृतक की पत्नी अमीना खातून ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर लाश गेहूं के खेत में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसका पति 26 फरवरी को घर से काम करने निकला था. उस दिन वह काम करके घर वापस नहीं गया. उसके घर नहीं जाने पर सगे संबंधियों के यहां इसकी तलाश की गयी. 28 फरवरी को सूचना मिली कि एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी के खेल मैदान के उत्तर में गेहूं के खेत में एक व्यक्ति की लाश है. सूचना पाकर उक्त स्थल पर गयी. वहां जाने पर मेरे पति की ही लाश थी. मुझे विश्वास है कि कोई व्यक्ति बाइक मरम्मत करने के लिए उसे बुलाया. बाइक मरम्मत करने के बाद मजदूरी के पैसे मांगने पर विवाद हुआ होगा. आक्रोशित होकर उसने मेरे पति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया. थानाध्यक्ष कांड अंकित कर प्रत्येक पहलू पर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया.बखरी में आठ मार्च को लोक अदालत का आयोजनबखरी.
बखरी व्यवहार न्यायालय में आगामी आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए पेशकार गौतम भारद्वाज ने बताया कि बखरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में 10 बजे दिन से पक्षकारों के आने तक लोक अदालत के माध्यम से जमानतीय आपराधिक वाद को समझौता के आधार पर निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिकों को इसमें सहयोग करने हेतु अनुरोध किया है. साथ ही पक्षकारों से भी इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है. वहीं पेशकार वीरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसलिए संबंधित पक्षकार बढ़-चढ़ कर इस मौके का लाभ उठा केस को समाप्त करवाने का काम करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




