गढ़पुरा में गायत्री शक्ति कलश के साथ किया ग्राम भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
गढ़पुरा में गायत्री शक्ति कलश के साथ किया ग्राम भ्रमण

मटिहानी में चार दिवसीय 251 कुण्डीय शक्ति समवर्धन गायत्री महायोग का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

गढ़पुरा. मटिहानी में चार दिवसीय 251 कुण्डीय शक्ति समवर्धन गायत्री महायोग का आयोजन किया गया है. इसी को लेकर शक्ति कलश यात्रा मंगलवार को गढ़पुरा बाजार पहुंचा. इस दौरान गायत्री मंदिर गढ़पुरा के निकट गायत्री परिवार के सुशील कुमार सिंघानिया, रमेश महतों, डोमन महतो, रामनरेश सिंह समेत कई लोगों ने शक्ति कलश की पूजा की. इस दौरान श्री सिंघानिया ने बताया कि 04 दिसंबर से 07 दिसंबर तक इस गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसी को लेकर शक्ति कलश गढ़पुरा पहुंचा. जिसे प्रखंड के विभिन्न पंचायत का भ्रमण कराया गया. बताया गया कि इस गायत्री यज्ञ में कुलाधिपति देव संस्कृति के डॉ चिलमन पांडेय के नेतृत्व में टोली के लोगों के द्वारा गायत्री यज्ञ से संबंधित विचार प्रकट किये जायेंगे एवं विभिन्न संस्कार का भी आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन