‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सीडी फोर्ट स्कूल में आयोजित हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते अतिथितगण

Begusarai News : बेगूसराय के सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्रभक्ति से गूंजा पूरा परिसर.

विज्ञापन

Begusarai News : खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत स्थित सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल, नारायणपुर में गुरुवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्र जागरण धर्म हमारा’ विषय पर भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे कवियों ने अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं का पाठ किया. कवियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया.

कवियों ने अपनी रचनाओं से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, शेफालिका झा, अमरेश शिशिर, विजयव्रत कंठ एवं नागेंद्रमणि ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. कवियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया. राष्ट्रभक्ति से जुड़ी कविताओं ने पूरे माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया.

अतिथियों और कवियों का किया गया सम्मान

विद्यालय की चेयरपर्सन मंजु सनगही, निदेशक एसके सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक सह प्रांतीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम प्रभाकर कुमार राय ने सभी आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशवासियों की राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणाशक्ति का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है.

छात्र-छात्राओं ने भी लिया कार्यक्रम में हिस्सा

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. राष्ट्रभक्ति गीतों, ओजस्वी काव्य पाठ और उत्साहपूर्ण वातावरण से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन