डीएम और एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीएम श्रीकांत शास्त्री

Begusarai News : बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयर हाउस में मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया.

सुरक्षा मानकों और अभिलेखों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वेयर हाउस में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों के अनुपालन का अवलोकन किया.

परिसर की साफ-सफाई के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में वर्षा के कारण उगी झाड़ियों और घास की शीघ्र सफाई कराने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया. उन्होंने कहा कि परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो.

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा सतत निगरानी बनाए रखने को कहा.

अग्निशमन और विद्युत व्यवस्था का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता तथा विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. सभी ने निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन