बेगूसराय: चकिया पुलिस ने दो शातिरों को खदेड़कर पकड़ा, चोरी-छिनतई के मोबाइल बरामद

Author Bipin kumar raj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

दो बदमाश गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक फूस की झोपड़ी में छापेमारी की. इस दौरान नशा कर रहे दो शातिर बदमाशों को खदेड़कर पकड़ा गया. उनके पास से चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया बिंदटोली स्थित एक फूस की झोपड़ी में छापेमारी कर नशा कर रहे दो शातिर बदमाशों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से लूट और छिनतई के चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिमरिया घाट नवकी टोला बिंदटोली (वार्ड-15) निवासी कामदेव महतो के पुत्र सोलिया उर्फ सुलेंद्र तथा सिमरिया घाट बिंदटोली (वार्ड-14) निवासी कैलाश महतो उर्फ अनंता के रूप में की गई है. चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि झोपड़ी में असामाजिक तत्वों के जुटने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई. पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें खदेड़कर धर दबोचा.

चार महंगे मोबाइल बरामद, मामला दर्ज

तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से छिनतई और चोरी के चार महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने इस संबंध में चकिया थाना कांड संख्या-79/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन