Begusarai News : छौड़ाही में पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा भ्रष्टाचार का मामला

Begusarai News : प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी.
छौड़ाही. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी. बैठक की शुरुआत उपप्रमुख कार्यालय की आवंटन पर चर्चा की गयी. जिस पर विचार कर आवंटन करने का सहमति प्रखंड विकास पदाधिकारी राम पुकार यादव ने दिया. बैठक में बाल विकास कार्यालय आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही सीडीपीओ एवं मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर सवाल खड़ा किया गया. जिस पर सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारी पर कार्रवाई करने को लेकर वरीय पदाधिकारी को लिखित सूचना देने का प्रस्ताव लिया गया.
जनकल्याणकारी मुद्दे को लेकर हुई जोरदार बहस
प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारसनाथ काजी ने कृषि विभाग में चल रहे किसान हित एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी. अंचल प्रशासन की लापरवाही व धांधली पर सदन में नाराजगी व्यक्त किया गया. पूर्व प्रखंड प्रमुख पंसस सतीश कुशवाहा ने अंचल कार्यालय आरटीपीएस में एवं प्रधानमंत्री आवास नाम जोड़ने में बिचौलियों के द्वारा अवैध राशि लेकर जरूरतमंदों को वंचित किये जाने एवं राशन कार्ड बनवाने के नाम अनुमंडल कार्यालय के नाम पर अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगाया. पूर्व प्रमुख ने समर्थवान को राशन कार्ड बनवाकर जरूरतमंद को वंचित करने का आरोप लगाया है. पूर्व प्रमुख अंचल के द्वारा सरकारी कामों में एनओसी लेने को लेकर नजराना मांगने का आरोप लगाया. बैठक में स्वास्थ्य मनरेगा लोहिया स्वच्छ बिहार योजना कृषि सांख्यिकी समेत अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा किया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों की प्रश्रनोत्तरी किया गया. इसकी जानकारी जिला में वरीय पदाधिकारी को देकर कार्रवाई करने एवं सुधार करने के लिए प्रस्ताव की प्रति भेजी जायेगी. इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया गया. बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रभारी डॉ कमलेश कुमार, प्रखंड समन्वयक रमा तिवारी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, आपूर्ति पदाधिकारी मो.तैय्यब हुसैन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. नौशाद, सांख्यिकी पदाधिकारी अभय कुमार, उपप्रमुख शशिभूषण यादव, सहुरी मुखिया रामसेवक पासवान, सिंहमा मुखिया रामप्रीत ठाकुर, ऐजनी मुखिया पंकज दास, मालपुर मुखिया मनीषा देवी, परोड़ा मुखिया संजीदा खातुन, एकम्बा मुखिया राखी रानी, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी, छठिया देवी, रिंकू देवी, सकीना देवी, विभा देवी, प्रेम कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




