बेगूसराय में 13 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे जंगल में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाते हुए स्थानीय पुलिस

बेगूसराय के बरौनी में 13 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 13 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. न्यू अजीत पत्रकार रोड, बरौनी तारीखाना के पास हुई इस घटना के बाद बदमाश किशोर के शव को सड़क किनारे जंगल में फेंककर फरार हो गए. मृतक की पहचान शोकहरा-1 निवासी मो कारो के पुत्र मो दिलशाद के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. पुलिस टीम घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है.

1 घटनास्थल पर मौजूद पुलिस  2 घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाते हुए स्थानीय पुलिस | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

हत्या के बाद सड़क पर उतरे लोग

किशोर की हत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया.

घटनास्थल पर पुलिस कर रही कैंप

समाचार प्रेषण तक घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी थी. हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी अन्य पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के साथ मामले की जांच में जुटे हैं. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन