बेगूसराय : प्रीमियम व्हिस्की से नकली शराब बनाने की आशंका, बंद घर में मिले केमिकल, रैपर व सैकड़ों खाली बोतलें

Updated:
विज्ञापन

बंद घर से पुलिस द्वारा जप्त अवैध शराब बनाने वाला भारी संख्या में सामान | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय पुलिस ने लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक बंद घर से भारी मात्रा में शराब से जुड़े सामान बरामद किए हैं. प्रीमियम व्हिस्की, केमिकल, सीलिंग स्टीकर और सैकड़ों खाली बोतलें मिलने से नकली शराब बनाने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

बेगूसराय पुलिस द्वारा अपराधकर्मियों एवं अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लोहियानगर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 में एक बंद घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब से जुड़े सामान बरामद किए हैं. बरामदगी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान बंद घर से व्हिस्की की 6 बोतल और प्रीमियम व्हिस्की की 5 बोतल बरामद की गई. इनमें कुल 4.125 लीटर शराब पाई गई. इसके अलावा शराब की बोतलों को सील करने में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर का रोल भी बरामद किया गया. पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी मिलीं. इनमें 70 शीशे की खाली बोतलें और 885 प्लास्टिक की खाली बोतलें, यानी कुल 955 खाली बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा एक जग तथा प्लास्टिक की बोतलों में करीब 1.900 लीटर संदिग्ध केमिकल भी बरामद किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बोतल सील करने वाले 968 स्टीकर तथा बोतलों पर चिपकाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के 494 स्टीकर भी बरामद किए हैं. इसके अलावा प्लास्टिक की पन्नी में रखा करीब 150 ग्राम गेरुआ रंग का पाउडर, कुछ बर्तन और अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं. एक ही स्थान से शराब, बड़ी संख्या में खाली बोतलें, संदिग्ध केमिकल, सीलिंग स्टीकर और अलग-अलग कंपनियों के लेबल बरामद होने के बाद नकली शराब तैयार करने या शराब की बोतलों की पैकिंग में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि बरामद सामग्री का वास्तविक इस्तेमाल क्या था, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस टीम बरामद सामान के स्रोत और इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बंद मकान का इस्तेमाल कब से और किस उद्देश्य से किया जा रहा था. मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन