स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

बलिया. थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी संजीत दास की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है. घायल की पहचान नोखेलाल दास की 14 वर्षीय पुत्री कुंदन कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि दोनों किशोरी विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही थी. इसी दौरान दरियापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर संध्या कुमारी को कुचल दिया. जबकि कुंदन कुमारी भी इसकी चपेट में आकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों को इलाज के लिये बलिया पीएचसी ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही संध्या ने दम तोड़ दिया. घायल कुंदन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक बरियारपुर-बलिया मार्ग को जाम रखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी. गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन