हरित ऊर्जा की दिशा में NTPC बरौनी की बड़ी उपलब्धि, मिला ‘बेस्ट एनवायरनमेंट एक्सीलेंस’ पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
हरित ऊर्जा की दिशा में NTPC बरौनी की बड़ी उपलब्धि, मिला ‘बेस्ट एनवायरनमेंट एक्सीलेंस’ पुरस्कार

NTPC Barauni News : एनटीपीसी बरौनी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पर्यावरण संरक्षण और सतत संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेस्ट एनवायरनमेंट एक्सीलेंस-इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (500–1000 मेगावाट श्रेणी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान हरित ऊर्जा, पौधारोपण और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी पहलों के लिए मिला.

विज्ञापन

NTPC Barauni News : नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एनटीपीसी बरौनी को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “बेस्ट एनवायरनमेंट एक्सीलेंस-इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (500–1000 मेगावाट श्रेणी)” का विजेता पुरस्कार प्रदान किया गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान काउंसिल ऑफ एनवायरन एक्सीलेंस, मुंबई द्वारा आयोजित समारोह में दिया गया.

यह पुरस्कार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के बोर्ड सदस्य डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने प्रदान किया. यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, हरित प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा सतत विकास के प्रति एनटीपीसी बरौनी की प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है.

80 हजार से अधिक पौधों का रोपण

एनटीपीसी बरौनी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहल की हैं. परियोजना की स्थापना से अब तक 80 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है.

सौर ऊर्जा को बढ़ावा

स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परियोजना में 900 किलोवाट पीक क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है. वहीं 2.7 मेगावाट पीक क्षमता का ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र निर्माणाधीन है. इन परियोजनाओं से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी.

जीरो लिक्विड डिस्चार्ज मॉडल अपनाया

एनटीपीसी बरौनी ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली अपनाई है, जिसके तहत परियोजना परिसर से बाहर किसी भी प्रकार का अपशिष्ट जल नहीं छोड़ा जाता. संस्था का कहना है कि यह मॉडल पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

एनटीपीसी बरौनी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जिम्मेदार विद्युत उत्पादन के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा भविष्य में भी हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा.

इसे भी पढ़ें : पटना में रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, हत्या की साजिश भी बेनकाब

विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन