बिहार में डिलीवरी के दौरान लापरवाही से मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम पर किया हंगामा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Jun 2025 1:40 PM
अस्पताल में पहुंचे परिजन
Bihar News: बेगूसराय के सृजन नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद मां और नवजात की मौत से हड़कंप मच गया. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं. नगर थाना क्षेत्र स्थित सृजन नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद मां और नवजात की मौत हो गई. मृतका की पहचान लोहिया नगर निवासी शिक्षिका दीपा राय के रूप में हुई है, जो कुमार गुलशन की पत्नी थीं.
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सोमवार दोपहर दीपा को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी फीस लेने के बावजूद दो घंटे तक इलाज शुरू नहीं किया गया. डॉक्टरों ने पहले कहा कि नार्मल डिलीवरी होगी, लेकिन बाद में ऑपरेशन की बात कह दी गई. ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई.
परिजनों को बिना बताए दूसरे अस्पताल में कर दिया गया रेफर
इसके बाद स्थिति और बिगड़ती चली गई. परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है और खून चढ़ाना पड़ेगा. परिवार के लोग ब्लड लाने गए, लेकिन इसी बीच दीपा को बिना बताए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि दीपा की मौत हो चुकी है.
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. तनाव बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर फरार हो गए. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति काबू में आई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे के शव को एक कार्टन में बंद करके रख दिया था, और बाद में मामला रफादफा करने के लिए पैसे लौटाने की बात करने लगे.
नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: अब बिहार में बजेगा सिनेमा का डंका! तीन भोजपुरी फिल्में तैयार, टी-सीरीज भी कर रही शूटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










