Bihar Film: अब बिहार में बजेगा सिनेमा का डंका! तीन भोजपुरी फिल्में तैयार, टी-सीरीज भी कर रही शूटिंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Jun 2025 11:58 AM

विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

Bihar Film: बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की फिल्म प्रोत्साहन नीति रंग लाने लगी है. पहली बार राज्य में तीन भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये अब रिलीज के लिए तैयार हैं. टी-सीरीज जैसी बड़ी कंपनियां भी बिहार की ओर रुख कर रही हैं, जिससे राज्य सिनेमा जगत में नया मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Bihar Film: बिहार अब सिर्फ साहित्य, राजनीति और संस्कृति की धरती ही नहीं, बल्कि सिनेमा के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है. जहां एक समय में राज्य में इक्का-दुक्का फिल्मों की शूटिंग होती थी, वहीं अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. राज्य सरकार की पहली फिल्म प्रोत्साहन नीति, जिसे 2024 में मंजूरी दी गई थी, ने सिनेमा जगत को बिहार की ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है. अब टी-सीरीज जैसी बड़ी कंपनियां भी बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर सक्रिय हो चुकी हैं.

जल्द ही रिलीज होगी भोजपुरी की तीन फिल्में

फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद राज्य में अब तक तीन भोजपुरी फिल्में – ‘संघतिया’, ‘घर का बंटवारा’ और ‘नारी’ पूरी तरह बनकर तैयार हैं और जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. इनका पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरा हो चुका है. ये तीनों फिल्में पूरी तरह से बिहार की पृष्ठभूमि और संस्कृति पर आधारित हैं और राज्य के विभिन्न हिस्सों में शूट की गई हैं.

रिलीज के बाद सरकार से अनुदान के लिए आवेदन

फिल्म निर्माताओं को तीन चरणों के बाद सरकार की ओर से अनुदान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. पहला चरण शूटिंग की अनुमति से जुड़ा होता है, दूसरा पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया और तीसरा चरण फिल्म के रिलीज और प्रमाणन से जुड़ा होता है. रिलीज के बाद निर्माता सरकार से अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अधिकतम 4 करोड़ रुपये तक का मिलेगा अनुदान

इस नीति के तहत राज्य में 75% शूटिंग वाली फिल्मों को अधिकतम 4 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में बनी फिल्मों को लागत का 50% तक अनुदान मिलेगा.

इस कदम से बिहार को सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, पर्यटन, रोजगार, संस्कृति के प्रचार, और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिहाज से भी कई फायदे होंगे. शूटिंग से जुड़े क्रू, कलाकार और तकनीकी टीमों के आने से स्थानीय युवाओं को काम के अवसर मिलेंगे. इसके अलावा, जिन स्थानों पर फिल्में शूट होंगी, वे नए पर्यटन स्थलों के रूप में उभर सकते हैं.

Also Read: वैभव सूर्यवंशी की चमक से जगमगाया बिहार, BCA की इस पहल से अब गांव-गांव से निकलेगा क्रिकेट का नया सितारा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन