Anupama Upcoming Twist: अपनी ही पोती को जेल भेजेगी अनुपमा? क्रिसमस पर राही- प्रेम की जिंदगी में आएगा तूफान

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Dec 2025 11:13 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इशानी ने जो चोरी की है, इसके बारे में सबको पता चल जाता है. अनु, रजनी को पुलिस बुलाने के लिए कहती है, ताकि इशानी को उसके जुर्म की सजा मिले.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु सबको बता देती है कि इशानी ने ही सरिता के लॉकर से नेकलेस चुराया था. अनु कहती है कि इशानी ने उस नेकलेस को बेच कर कार खरीद ली. वह इशानी को डांटती है और कहती है कि उसे उसकी गलती की सजा मिलेगी. वह राही से कहती है वह पुलिस को फोन करें. इशानी सबसे माफी मांगती है. अनु रोने लगती है कि वह उसे सुधारना चाहती थी, लेकिन वह फेल हो गई. अनु कहती है कि आज उसने नेकलेस चुराया है, कल शायद कोई बड़ा क्राइम कर दे.

क्या इशानी जाएगी जेल?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी से अनु पुलिस को बुलाने के लिए कहती है. इशानी और पाखी, अनु और रजनी से माफी मांगती है. इशानी कहती है कि उसे जेल ना भेजे क्योंकि उसका करियर खराब हो सकता है. रजनी पुलिस को बुलाने से मना करती है. रजनी उसे एक आखिरी चांस देने की बात कहती है. रजनी कहती है कि वह शादी का माहौल खराब नहीं करना चाहती है. अनु, इशानी की तरफ से सबसे माफी मांगती है. दूसरी तरफ प्रार्थना को अंश को फोन कर बेबी शॉवर के बारे में बताती है. प्रार्थना कहती है कि गौतम चाहता है कि वह बेबी का नाम रखें. इसपर अंश गुस्सा हो जाता है.

प्रेम को पाने की कोशिश करेगी प्रेरणा

राही, दिवाकर को लेकर परेशान होती है. प्रेम कहता है कि वह दिवाकर से उसे सुरक्षित रखेगा. दिवाकर कहता है कि प्रेम अगर उसके रास्ते में आया तो वह उसे हटा देगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को लगता है कि उसकी मां उसके लिए सांता क्लॉज क्रिसमस पर बनेगी. हालांकि प्रेरणा के आने की वजह से सबकुछ खराब हो जाता है. प्रेरणा, अनु से घुलमिल जाती है और राही को ये देखकर जलन होती है. प्रेरणा की नजर प्रेम पर पड़ती है और वह उसे पाने का सोचने लगती है.

यह भी पढ़ें Anupama Upcoming Twist: भारती का नेकलेस चुराने वाले चोर का हुआ पर्दाफाश, प्रेरणा की नजर अनु के दामाद पर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola