Anupama Upcoming Twist: भारती का नेकलेस चुराने वाले चोर का हुआ पर्दाफाश, प्रेरणा की नजर अनु के दामाद पर

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Dec 2025 11:26 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि इशानी का सच सबके सामने आ जाएगा. अनुपमा ही उसका सच लेकर आती है. दूसरी तरफ प्रार्थना और गौतम के बीच लड़ाई होती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी खास होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि सरिता एक ज्वेलरी शॉप आती है. वहां पर वह अनु और भारती को बुलाती है. सरिता उसे बताती है कि वह भारती के लिए कुछ सोने का खरीदने आई है. अनु ये सुनकर भावुक हो जाती है. सरिता, अनु से कहती है कि उसने चोरी नहीं की. अनु कहती है कि वह जानती है कि सरिता चोर नहीं है. अनु कहती है कि चोर ने सिर्फ एक नेकलेस चुराया, जबकि वह साथ में और गहने ले जा सकता था.

अनुपमा को मिलेगा भारती का नेकलेस

अनुपमा को ज्वेलरी शॉप में वह हार दिखता है, जो चोरी हुआ है. अनु उस नेकलेस के बारे में दुकानदार से पूछती है. दुकानदार कहता है कि एक लड़की ने वह नेकलेस उन्हें बेचा था क्योंकि उसकी दादी बीमार थी. अनु उसे इशानी की फोटो दिखाती है और दुकानदार उसे पहचान लेता है. अनुपमा रोने लगती है. वह फैसला लेती है कि वह इशानी को सबक सिखा कर रहेगी. दूसरी तरफ राही और प्रेम को साथ में देखकर दिवाकर काफी गुस्सा होता है. उसे लगता है कि राही उसे प्रेम की वजह से नजरअंदाज कर रही है.

इशानी का सच आएगा सबके सामने

अनुपमा, भारती और वरुण की हल्दी में इशानी का सच सामने लाती है. वह इशानी को वह हार भारती को देने के लिए कहती है. अनु के पास वह हार देखकर इशानी हैरान रह जाती है. रजनी उससे पूछती है कि वह ये हार कहां से लेकर आई. अनु उसे सारी बात बता देती है और इशानी का सच भी सामने ला देती है. दूसरी तरफ प्रार्थना के बेबी शॉवर में मोटी और गौतम शाह परिवार को नहीं बुलाने का फैसला करते हैं. प्रार्थना इस बात पर नाराज हो जाती है. गौतम कहता है कि बच्चा उसका है तो वह ही उसका नाम रखेगा. प्रार्थना इस बात पर उससे लड़ाई करने लगती है. आने वाले एपिसोड में प्रेरणा बताती है कि अनु का उससे पुराना रिश्ता है. दोनों को साथ में देखकर राही को जलन होती है.

यह भी पढ़ें Anupama Twist: प्रेरणा और अनुपमा का क्या रिश्ता है? राही के लिए पागल होगा ये शख्स, पहुंच जाएगा मुंबई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola