Begusarai News : खगड़िया ने सहरसा को चार विकेट से किया पराजित

Updated at : 04 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : खगड़िया ने सहरसा को चार विकेट से किया पराजित

Begusarai News : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला गया. जिसमें सहरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 276 रन बनाएं सहरसा की ओर से अनिकेत 93 रन अंकित ने 72 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से मो अहमद 2 विकेट और भरत ने 1विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 280 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद ने 117 रन बनाए और राजा विशाल ने 31 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से अभिषेक 2 विकेट और साहिल राज ने 1 विकेट प्राप्त किए.

खगड़िया के हर्षित आनंद बने मैन ऑफ द प्लेयर

मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार हर्षित आनंद को खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज एवं कृष्णमोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे. 6 मार्च को अगला मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन