ePaper

जीविका दीदियों ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया प्रेरित

Updated at : 23 Oct 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया प्रेरित

प्रखंड के जीविका संगठन के द्वारा समसा पंचायत के बागरिस्तान सिंह में मतदाता जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड के जीविका संगठन के द्वारा समसा पंचायत के बागरिस्तान सिंह में मतदाता जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसमें वोट हमारा है अनमोल, नहीं लेगें इसका कोई मोल, छोड़कर सारे काम, पहले चलों करें मतदान, एक वोट से होता है जीत हार, वोट नहीं हो मेरा बेकार आदि स्लोगन से मतदाताओं को जागरूक किया गया. फूल जीविका महिला ग्राम संगठन बगरस थानसिंह समसा द्वारा जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम किये गये. पोषक क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार ने कहा कि स्वच्छ मतदान के बदौलत ही स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना संभव है. मतदाता के द्वारा डाले गये वोट के सहारे ही अपना प्रतिनिधि का चयन किया जाता है. इसके लिए 06 नवम्बर को होने वाले विधानसभा मतदान हेतु प्रत्येक मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उपस्थित जीविका दीदियों को इस चुनाव में आस्था रखते हुए खुद वोट डालने तथा आसपास के वोटर को वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलायी. मौके पर सीएफ पिंकी कुमारी, बीके संगीता कुमारी, सीएम संजुला, श्वेता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, काजल कुमारी सहित कई जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन