जदयू प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Begusarai News : बांका के रजौन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया और नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Begusarai News : जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित कर प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया. इस दौरान युवाओं के साथ-साथ पार्टी में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई.
उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर कई नेताओं की नियुक्ति
प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर तिलकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, राजावर निवासी राजेश्वर सिंह, मोहना निवासी रविकांत रविदास, उपरामा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा तथा पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रमोद मंडल समेत पांच वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई. वहीं प्रखंड महासचिव के रूप में सुरेंद्र मंडल, मृत्युंजय सिंह, छोटेलाल सिंह, छोटेलाल मंडल, संदीप कुमार चौधरी, रुदेश्वरी हरिजन, जनार्दन सिंह सहित आठ वरिष्ठ सदस्यों को मनोनीत किया गया.
संगठन सचिव और अन्य पदों पर भी हुआ मनोनयन
बैठक में लक्ष्मण राम, मुकेश मंडल, संजय कुमार राव, रंजीत मंडल, निपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार पंकज, बमबम चौधरी, मोहम्मद मुस्तफा और मनोरंजन सिंह को संगठन सचिव बनाया गया. इसके अलावा 12 सदस्यों को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई. राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल को प्रखंड प्रवक्ता, बासुकी कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी तथा बरौनी निवासी मछली उत्पादक व्यवसायी शांत स्वरूप उर्फ बाबुल को प्रखंड कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
संगठन को मजबूती देने पर दिया जोर
प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










