पटना: अपार्टमेंट में चोरी की साजिश नाकाम, पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

बरामद कट्टा व कारतूस
पटना के रूपसपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट में चोरी की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.
Patna Crime News : दानापुर के रूपसपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट में चोरी की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.
एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद
रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जलालपुर केला बागान इलाके में कुछ बदमाश अपार्टमेंट में चोरी की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें सैदपुर खटाल गली, कदमकुआ निवासी सौरभ घोष उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए.
पहले भी कर चुका है अपार्टमेंट में चोरी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सौरभ घोष ने कुछ दिन पहले रूपसपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उससे पूछताछ कर फरार साथियों और अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है.
कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
थानाध्यक्ष ने बताया कि सौरभ घोष के खिलाफ रूपसपुर, कदमकुआ, अगमकुआं, पीरबहोर और कंकड़बाग थाना में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पहले भी जेल जा चुका है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










