CTET परीक्षा 1 महीने बाद, ऐसे करें तैयारी

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CTET 2026 Exam Preparation Tips: सीटीईटी सितंबर सेशन की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो अपनी तैयारी अच्छे से कर लें. सीटीईटी 2026 की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

CTET 2026 Exam Preparation Tips: CTET की तैयारी शुरू करते ही कई छात्रों को लगता है कि अब जिंदगी में सिर्फ किताबें, नोट्स और मॉक टेस्ट ही बचे हैं. लेकिन सच यह है कि CTET कोई ऐसा पहाड़ नहीं है जिसे चढ़ा ही न जा सके. अगर सही प्लान, थोड़ी मेहनत और रोज की प्रैक्टिस साथ हो तो इस परीक्षा में अच्छा स्कोर लाना बिल्कुल संभव है. बस तैयारी का तरीका स्मार्ट होना चाहिए, क्योंकि यहां सिर्फ रटने से नहीं बल्कि समझदारी से पढ़ने वाले आगे निकलते हैं.

विज्ञापन

CTET में पूछा क्या जाता है?

कई छात्र पहले दिन से ही मोटी-मोटी किताबें खरीद लेते हैं, लेकिन सिलेबस देखने की जहमत नहीं उठाते. यही सबसे बड़ी गलती है. CTET में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP), भाषा-1, भाषा-2, गणित, पर्यावरण अध्ययन और पेपर-2 में विज्ञान या सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझिए, फिर उसी हिसाब से तैयारी शुरू कीजिए. बिना नक्शे के मंजिल तक पहुंचना मुश्किल होता है.

रट्टा नहीं, रोज की प्रैक्टिस

CTET में सफलता का सबसे आसान मंत्र है "रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ो, लेकिन लगातार पढ़ो." अगर रोज 3 से 4 घंटे भी ईमानदारी से पढ़ाई कर ली जाए तो तैयारी मजबूत हो सकती है. हर दिन पिछले साल के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और गलतियों को नोट करें. याद रखिए, जो सवाल आज गलत हुआ, वही कल आपकी सफलता की वजह बन सकता है. इसलिए गलतियों से घबराइए मत, उनसे सीखिए.

ज्यादातर उम्मीदवार गणित और EVS पर ज्यादा समय देते हैं, लेकिन असली गेम चेंजर अक्सर CDP बन जाता है. इस विषय में सिर्फ परिभाषाएं याद करने से काम नहीं चलता. यहां अवधारणाएं समझनी पड़ती हैं. बच्चे कैसे सीखते हैं, शिक्षक की भूमिका क्या होती है और शिक्षा मनोविज्ञान क्या कहता है, इन बातों को समझकर पढ़ेंगे तो अच्छे अंक मिलेंगे. इसलिए CDP को "बाद में पढ़ेंगे" वाली लिस्ट में कभी मत डालिए.

मॉक टेस्ट है जरूरी

घर पर पढ़ते समय अक्सर लगता है कि सब याद है. लेकिन जैसे ही टाइमर चालू होता है, दिमाग छुट्टी पर चला जाता है. इसलिए हर हफ्ते कम से कम दो फुल मॉक टेस्ट जरूर दें. इससे समय प्रबंधन बेहतर होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा वाले दिन घबराहट भी कम होगी. साथ ही हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण जरूर करें.

आखिरी दिनों में स्मार्ट बनिए

परीक्षा से एक-दो दिन पहले पूरी किताब खत्म करने की कोशिश बिल्कुल मत कीजिए. इस समय सिर्फ अपने नोट्स, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और शॉर्ट रिवीजन पर ध्यान दें. अच्छी नींद लें, तनाव से दूर रहें और खुद पर भरोसा रखें. याद रखिए, CTET की तैयारी कोई 100 मीटर की दौड़ नहीं बल्कि मैराथन है. जो पूरे सफर में धैर्य रखता है, मंजिल भी उसी को मिलती है.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला नहीं गया बेकार, NEET में चमक गईं स्मृतिलेखा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola